कम गैस और कम मेहनत में कैसे बनाएं बाजार जैसे चटपटे छोले? भरत की रसोई से मिला सीक्रेट तरीका, बचेगा समय

 

छोले-भटूरे का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन अक्सर घर पर इन्हें बनाने में घंटों का समय और ढेर सारी गैस बर्बाद होती है। हालांकि कुकिंग एक्सपर्ट भरत ने वन-पॉट तरीका बताया है जिससे छोले न केवल जल्दी बनेंगे, बल्कि उनका स्वाद बिल्कुल वैसा ही होगा जैसा आप दिल्ली के मशहूर रेस्तरां में खाते हैं।

delhis famous chhole

अक्सर घर पर बाजार जैसे काले और चटपटे छोले बनाने के लिए घंटों मेहनत करनी पड़ती है। पहले छोलों को उबालना और फिर अलग से मसाला भूनकर ग्रेवी तैयार करना, इसमें न केवल समय ज्यादा लगता है बल्कि गैस का खर्च भी बढ़ जाता है। खास तौर पर जब इजरात-अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध के कारण गैस की किल्लत होने से बचाव सबसे अच्छा उपाय माना जा रहा है।


ऐसे में कुकिंग एक्सपर्ट भरत ने एक ऐसा आसान तरीका बताया है जिससे आप बिना मसाला भूने, एक ही कुकर में हलवाई जैसे टेस्टी छोले तैयार कर सकते हैं। वन-पॉट रेसिपी की खासियत है कि इसमें प्याज, टमाटर और खड़े मसाले छोलों के साथ ही पक जाते हैं। कम समय और कम गैस खर्च में बाजार जैसे लाजवाब छोले तैयार कर सकते हैं।

सबसे पहला काम

सबसे पहला काम

इस रेसिपी की सबसे बड़ी खासियत है कि आपको अलग से मसाला भूनने की जरूरत नहीं है। कुकर में रात भर भीगे हुए चने डालें। इसी समय इसमें कटे हुए टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और कुछ खड़े मसाले जैसे कि बड़ी इलायची, दालचीनी, लौंग डाल दें। साथ में नमक और पर्याप्त पानी डालकर कुकर का ढक्कन बंद कर दें। यह तरीका गैस बचाता है क्योंकि मसाले और चने एक साथ पकते हैं।

टमाटर का छिलका निकालना

टमाटर का छिलका निकालना

कुकर को गैस पर चढ़ाएं और 5-6 सीटी आने तक पकाएं। जब कुकर की भाप पूरी तरह अपने आप निकल जाए, तब ढक्कन खोलें। इस समय देखेंगे कि टमाटर गल चुके हैं। यहां एक जरूरी टिप यह है कि टमाटर के छिलकों को चिमटे से निकालकर अलग कर दें। इससे ग्रेवी बहुत ही स्मूथ और मखमली बनती है, बिल्कुल बाजार की तरह।

चायपत्ती का पानी और बेसिक मसाले

चायपत्ती का पानी और बेसिक मसाले

छोलों को गहरा बाजार वाला रंग देने के लिए, अलग से थोड़ा पानी उबालकर उसमें चायपत्ती डालकर छान लें। अब इस चायपत्ती के पानी को कुकर में डालें। साथ ही इसमें धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और छोले मसाला मिलाएं। इन मसालों को उबले हुए छोलों के साथ अच्छी तरह मिक्स करें ताकि वे चनों के अंदर तक समा जाएं।

बेकिंग सोडा डालकर पकाना

बेकिंग सोडा डालकर पकाना

भरत की रसोई का खास सीक्रेट आधा चम्मच मीठा सोडा है। मसालों के साथ सोडा डालने से छोलों का रंग गहरा हो जाता है और वे मक्खन की तरह नरम हो जाते हैं। अब गैस की आंच तेज करें और इसे सिर्फ 5 मिनट के लिए उबालें। आप देखेंगे कि ग्रेवी गाढ़ी होने लगी है और रंग गहरा काला-भूरा हो गया है।

फाइनल टच.. खटास और खुशबू

फाइनल टच.. खटास और खुशबू

जब छोले अच्छी तरह पक जाएं, तब इसमें गरम मसाला, आमचूर पाउडर और हाथों से रगड़कर कसूरी मेथी डालें। कसूरी मेथी की खुशबू छोलों को एक प्रोफेशनल टच देती है। अगर आपको ग्रेवी ज्यादा गाढ़ी लगे, तो थोड़ा गर्म पानी मिला सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे पानी हमेशा गर्म ही डालें ताकि कुकिंग प्रोसेस न रुके।

छोले बनाने के लिए भरत की रेसिपी

शाही तड़का लगाना भी है जरूरी

शाही तड़का लगाना भी है जरूरी

बाजार जैसा स्वाद लाने के लिए सबसे जरूरी आखिरी तड़का है। एक तड़का पैन में सरसों का तेल गर्म करें। जब तेल से धुआं निकलने लगे, तो गैस धीमी करें और इसमें हींग, जीरा, लंबी कटी हरी मिर्च, अदरक के लच्छे, थोड़ी सी हल्दी और कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें। इस चटकते हुए तड़के को तुरंत छोलों के ऊपर डालें और कुकर को 5 मिनट के लिए ढक दें। इससे मसालों की खुशबू छोलों में बस जाएगी।

Comments