Top 10 Electric Cars: जनवरी महीने के लिए भी इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स रिपोर्ट आ गई है। इसमें सबसे ज्यादा बिकी है टाटा नेक्सॉन ईवी। इसके अलावा टॉप 10 कारों की लिस्ट में एमजी विंडसर, टाटा हैरियर ईवी, महिंद्रा XEV 9e, टाटा टियागो ईवी, टाटा कर्व ईवी, महिंद्रा BE6, टाटा पंच ईवी, एमजी कॉमेट ईवी और महिंद्रा XEV 9S शामिल हैं।

सबसे ज्यादा बिकने वाली 2 इलेक्ट्रिक कारें
1. Tata Nexon EV - जनवरी 2026 में सेल्स चार्ट में नंबर 1 पर है नेक्सॉन ईवी। अपने शानदार फीचर्स, परफॉर्मेंस और रेंज की वजह से मार्केट में इस कार की खूब डिमांड है। जनवरी 2026 में इसकी कुल 3,098 यूनिट्स बिकी हैं।
2. MG Windsor - जनवरी में दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार की बात करें तो यह है एमजी विंडसर। इस समय यह देश की सबसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों में से एक है। जनवरी 2026 में इस कार को 2,567 लोगों ने खरीदा।
तीसरे, चौथे और पांचवे नंबर पर रहने वाली कारें
3. Tata Harrier EV - टाटा हैरियर ईवी सेल्स के मामले में तीसरे नंबर पर है। यह इस लिस्ट में टाटा की दूसरी कार है। बड़ी इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों को यह पसंद आती है। जनवरी में इसकी 1,995 यूनिट्स बिकी हैं।
4. Mahindra XEV 9e - महिंद्रा XEV 9e जनवरी 2026 में 1,945 यूनिट्स के साथ चौथे नंबर पर है। यह इस लिस्ट में महिंद्रा की पहली कार है। इलेक्ट्रिक एसयूवी खरीदने वालों की लिस्ट में इसका नाम होता है।
5. Tata Tiago EV - जनवरी 2026 में पांचवी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है टाटा टियागो ईवी। इस लिस्ट में टाटा की यह तीसरी कार है और इसे कुल 1,223 लोगों ने खरीदा है।
कर्व और BE6 की सेल
6. Tata Curvv EV - बिक्री के मामले में छठे नंबर पर आती है टाटा की इलेक्ट्रिक एसयूवी कूपे कर्व ईवी। जनवरी 2026 में इस कार की 1,100 यूनिट्स की बिक्री हुई है।
7. Mahindra BE6 - महिंद्रा की इलेक्ट्रिक कार BE6 बिक्री के मामले में सातवें नंबर पर आती है। यह कार अपने लुक और फीचर्स की वजह से फेमस है। जनवरी में इसको 1,028 लोगों ने खरीदा।
पंच, कॉमेट और XEV 9S की बिक्री
8. Tata Punch EV -टाटा पंच ईवी बिक्री के मामले में आठवें नंबर पर रही और इसके 980 लोगों ने खरीदा।
9. MG Comet EV - एमजी की छोटी इलेक्ट्रिक हैचबैक कार कॉमेट सेल्स चार्ट में नौवें नंबर पर रही। आंकड़ों के मुताबिक इसको 766 लोगों ने खरीदा।
10. Mahindra XEV 9S - कुछ महीनों पहले लॉन्च हुई महिंद्र XEV 9S भी इस लिस्ट में शामिल है। इसकी 612 यूनिट्स बिकीं। हालांकि, यह कार दसवें नंबर पर रही लेकिन, कुछ समय पहले लॉन्च हुई कार का इस लिस्ट में शामिल होना बताता है कि लोगों को यह कार पसंद आई है।
Comments
Post a Comment