KTM RC 160 New Colours: केटीएम की बाइक आरसी 160 दो नए रंगों में लॉन्च हुई है। नए रंगों के साथ यह बाइक और भी ज्यादा आकर्षक हो गई है। आइए आपको आरसी 160 के नए कलर्स और बाइक की खूबियों के बारे में विस्तार से बताते हैं।

KTM RC 160 अब नए रंगों में उपलब्ध
लॉन्च के समय KTM RC 160 बाइक केवल एक ब्लैक कलर में उपलब्ध थी। अब कंपनी ने दो और नए शानदार रंग पेश किए हैं। ये रंग हैं -इलेक्ट्रॉनिक ऑरेंज मैट (Electronic Orange Matte) - यह KTM का सिग्नेचर रंग है। इसमें ऑरेंज बेस के साथ काले रंग के ग्राफिक्स और काले अलॉय व्हील्स मिलते हैं। इसका फ्रेम भी ऑरेंज रंग का है।
सिरेमिक व्हाइट मैट (Ceramic White Matte) - यह एक नया और साफ-सुथरा लुक देता है। सफेद बेस के साथ इसमें काले और ऑरेंज रंग के ग्राफिक्स दिए गए हैं और इसके पहिए ऑरेंज रंग के हैं। इसका फ्रेम काले रंग का है।
कीमत और उपलब्धता
इन नए रंगों के आने के बाद भी RC 160 बाइक की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यह अभी भी अपनी पुरानी एक्स-शोरूम कीमत 1.85 लाख रुपये पर उपलब्ध है। नई रंग वाली मोटरसाइकलें शोरूम पर पहुंचनी शुरू हो गई हैं।
दमदार इंजन और परफॉरमेंस
KTM RC 160 में एक नया और पावरफुल इंजन दिया गया है। इस बाइक में 164.2cc सिंगल-सिलेंडर लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। पावर आउटपुट की बात करें तो यह इंजन 18.73 bhp की पावर और 15.5 Nm का टॉर्क देता है। इसमें 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है, जिसमें स्लिपर क्लच की सुविधा भी है।
बाइक के खास फीचर्स
KTM ने इस बाइक में कई बेहतरीन फीचर्स दिए हैं। बाइक में आगे की तरफ 320mm का बड़ा डिस्क ब्रेक और डुअल-चैनल ABS दिया गया है। इसमें सुपरमोटो मोड भी है, जिससे आप पीछे का ABS बंद कर सकते हैं। मोटरसाइकल में आगे की तरफ प्रीमियम 37mm के USD (अपसाइड डाउन) फोर्क्स सस्पेंशन दिए गए हैं। पूरी बाइक में LED लाइट्स का इस्तेमाल किया गया है, जिससे यह देखने में काफी अच्छी लगती है। बाइक में ब्लूटूथ और नेविगेशन सपोर्ट के साथ LCD इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया गया है। साथ ही स्लिपर क्लच और क्लिप-ऑन हैंडलबार भी हैं। इसमें TFT डिस्प्ले और क्विकशिफ्टर (Quickshifter) का विकल्प फिलहाल नहीं मिलता है।
Comments
Post a Comment