Car Cladding: कारों के चारो तरफ एक काले रंग की प्लास्टिक की पट्टी लगी होती है। इसी को क्लैडिंग कहा जाता है। लेकिन, क्या आपको मालूम है कि क्लैडिंग से फायदा होता है या नुकसान? आइए आपको इसके बारे में बताते हैं।

क्लैडिंग से फायदा या नुकसान?
कार में क्लैडिंग होने से काफी फायदा होता है। इससे कार देखने में अच्छी लगती है। यह कार के लुक को तो निखारती ही है, साथ ही कई तरह के नुकसान से भी बचाता है। साथ ही आपको यह भी बता दें कि यह आफ्टर मार्केट एक्सेसरीज है, यानी कि आप मार्केट से कार में क्लैडिंग लगवा सकते हैं।कार क्लैडिंग के फायदे
1. पेंट और बॉडी की सुरक्षा
क्लैडिंग का सबसे बड़ा काम कार के असली पेंट और मेटल बॉडी को बचाना होता है। जब आप कच्ची सड़कों या कीचड़ वाले रास्तों पर गाड़ी चलाते हैं, तो टायर के साथ छोटे कंकड़-पत्थर और गंदगी उछलकर कार की बॉडी पर लगती है। प्लास्टिक क्लैडिंग इन झटकों को झेल लेती है, जिससे कार के पेंट पर स्क्रैच नहीं आते और डेंट लगने का खतरा कम हो जाता है।
2. बदलवाना आसान
क्लैडिंग का एक फायदा यह भी है कि अगर क्लैडिंग टूट जाती है तो इसे बदलवाना सस्ता होता है। वहीं, अगर पूरे बंपर या को बदलवाना पड़े तो यह काफी महंगा हो सकता है। उदाहरण आप नीचे वाले फोटो में देख सकते हैं। इसमें बंपर के नीचे लगी क्लैडिंग टूट गई है। इसको चेंज करवाने में कम खर्च आएगा। वहीं, अगर पूरे बंपर को बदलवाना पड़ता तो काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते।
3. कम खर्च
क्लैडिंग का एक फायदा यह भी है कि अगर आपकी कार दीवार से रगड़ खा जाती है तो, तो क्लैडिंग ही सबसे पहले प्रभावित होती है। अगर क्लैडिंग पर रगड़ लगती है तो वह ज्यादा दिखाई नहीं होती है और रगड़ दिख भी रही है तो आप उसे कम खर्च में बदलवा भी सकते हैं। इससे कार की मेटल बॉडी या पेंट पर असर नहीं पड़ता। इसका उदाहरण आप इस फोटो में देख सकते हैं। इसमें वैगन आर पर लगी रगड़ साफ दिखाई दे रही है।
4. जंग (Rust) से बचाव
सड़कों पर जमा पानी और कीचड़ सीधे लोहे की बॉडी के संपर्क में आने से उसमें जंग लगने की संभावना बढ़ जाती है। क्लैडिंग एक सुरक्षा कवच की तरह काम करती है और नमी को सीधे मेटल तक नहीं पहुंचने देती, जिससे कार की उम्र बढ़ती है। साथ ही यह कार को रफ-एंड-टफ और मस्कुलर लुक भी देती है।
Comments
Post a Comment