आलू और एक कप हरी मटर से कौन-सा कुरकुरा नाश्ता बनता है? भरत की रसोई से मिली आसान रेसिपी, चीज़ पैटी सैंडविच है खास

 

सर्दी के मौसम में चाय के साथ कुरकुरा नाश्ता खाना हर कोई चाहता है। ऐसे में अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं तो आलू और हरी मटर की स्टफिंग से तैयार होने वाली चीज़ पैटी सैंडविच बनाकर देख सकते हैं। जिसके लिए कुकिंग एक्सपर्ट ने भरत ने आसान रेसिपी शेयर की है।

crispy nashta or Cheese Patty Sandwich

आलू और हरी मटर का कॉम्बिनेशन हमेशा से हिट रहा है। चाहें आलू मटर की सब्जी हो या समोसे की स्टफिंग में आलू के साथ हरी मटर का इस्तेमाल। लेकिन भरत की रसोई ने इसे एक नया ट्विस्ट दिया है। उन्होंने चीज़ पैटी सैंडविच बनाने की रेसिपी बताई है। मटर की मिठास, उबले आलू का सोंधापन और मेल्टेड चीज़ का कॉम्बिनेशन इसे बेहद कुरकुरा और स्वादिष्ट बनाता है।


इतना ही नहीं उन्होंने ब्रेड को काटने के बाद बचे हिस्से को भी शानदार तरीके से इस्तेमाल किया है जो आपके नाश्ते को अलग ही लेवल पर लेकर जाता है। अब अगर आप बोरिंग सैंडविच से हटकर कुछ आसान और लाजवाब ढूंढ रहे हैं तो कुकिंग एक्सपर्ट भरत की रेसिपी को ट्राई कर सकते हैं।

कुरकुरा नाश्ता बनाने की रेसिपी

कुरकुरे नाश्ते के लिए सामग्री

कुरकुरे नाश्ते के लिए सामग्री
  • आधा कप पोहा
  • 3 उबले हुए आलू
  • मटर के दाने
  • कॉर्न
  • 3 से 4 हरी मिर्च बारीक
  • कटी हुई प्याज
  • एक चम्मच ओरिगैनो
  • स्वादानुसार नमक
  • एक पैकेट ब्रेड
  • एक कप मैदा
  • फ्राई करने के लिए ऑयल​

सबसे पहले करें तैयारी

सबसे पहले करें तैयारी

​ आधा कप पोहालेकर एक से डेढ़ मिनट तक धोएं, उसके बाद पानी निकाकर ऐसे ही छोड़ दीजिए। ऐसा करने से पोहा एकदम सोफ्ट हो जाएगा। दरअसल, कटलेट या बेडरोल जैसी चीजें बनाने के लिए यह भरत की किचन का सीक्रेट टिप है जो कुकिंग में बहुत काम आता है। दूसरी ओर मटर और कॉर्न को साथ में उबाल लें। इसके अलावा 3 आलू भी उबाल लें।

स्टफिंग करें तैयार

स्टफिंग करें तैयार

एक बड़ी सी परात में 3 उबले हुए आलू को कद्दूकस कर लें, इसी में आपको उबली हुई हरी मटरऔर कॉर्न भी डालना है। साथ ही भिगा हुआ पोहा डालकर मिला दें। उसके बाद 3 चीज क्यूब को भी इसी में कद्दूकस कर लीजिए। तीखापन लाने के लिए बारीक कटी हरी मिर्च, प्याज, ओरिगैनो और नमक डालें। इन सभी चीजों को आप आटे की तरह मसलते हुए मिला लीजिए। इस तरह से स्टफिंग बनकर तैयार हो जाएगी।

ब्रेड को काटने का सही तरीका

ब्रेड को काटने का सही तरीका

अब ब्रेड लेकर उसके चारों कोनों को काट लीजिए। ध्यान रहे कि आप ताजा ब्रेड का ही इस्तेमाल करें, अगर ब्रेड पुरानी होंगी तो फट जाएंगी ठीक से कटेंगी नहीं। दूसरी ओर ब्रेड के बचे हुए टुकड़ों को मिक्सर में दरदरा पीस लीजिए। उसके बाद ब्रेड क्रम्स को एक पैन में डालकर धीमी आंच पर सेंक लीजिए। इससे नमी निकल जाएगी और कुरकुरे हो जाएंगे।

अब दें ट्रायंगल शेप

अब दें ट्रायंगल शेप

ब्रेड को ट्रायंगल शेप देने से पहले खाने वाला फेविकोल बनाना है, जिसके लिए एक कप मेदे में थोड़ा-थोड़ा करके एक कप पानी मिलाएं। ध्यान रहे कि गांठ बिल्कुल नहीं होना चाहिए। वहीं ब्रेड को पतला बेलें, चारों तरफ खाने वाला फेविकोल लगाएं और बीच में स्टफिंग रखें। अब इसको फोल्ड करते ही ट्रायंगल शेप बन जाएगा।

आखिरी में करें फ्राई

आखिरी में करें फ्राई

अब आपको इन पेटिज को सीधा फ्राई नहीं करना है बल्कि फटने से बचाने के लिए पहले कोटिंग करना है। तो खाने वाले फेविकोल में थोड़ा और पानी मिलाकर पतला कर लें, साथ ही रोस्टेड ब्रेड क्रम्स ले लें। अब पेटिज को पहले खाने वाले फेविकोल में डिप करें उसके बाद ब्रेड क्रम्स की कोटिंग करके बाद मीडियम आंच पर फ्राई कर लें।

Comments

Popular posts from this blog

फेयरनेस क्रीमें मलने से नहीं हुआ फायदा! रोजाना खाएं 5 में से कोई भी एक चीज, रंगत सुधरेगी और दिखेगा नेचुरल ग्लो

शकरकंद समेत रोजाना खाओ ये 4 चीज, रूखी-बेजान त्वचा में लौटेगी जान, नूर ऐसा कि लोग पूछेंगे 'निखरी त्वचा का राज'

Huawei Maextro S800: इस चाइनीज कार ने की सबकी बोलती बंद, लग्जरी सेगमेंट में मर्सिडीज-बीएमडब्ल्यू समेत सारे फेल