सोने से पहले पिएं सौंफ का पानी, त्वचा और पेट को हो सकता है फायदा
उन्होंने एक बहुत ही आसान डिटॉक्स ड्रिंक बनाने की विधि बताई है। ये ड्रिंक त्वचा में निखार लाने के साथ-साथ पेट को साफ करने में भी मददगार साबित हो सकती है। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

दरअसल, ऐसा कहा जाता है कि हम जो चीजें खाते और पीते हैं, उसका सीधा असर त्वचा पर भी होता है। यही वजह है कि हमें हेल्दी चीजों का सेवन करना चाहिए। अगर हम पेट को साफ रखेंगे, तो त्वचा में नेचुरल निखार आ सकता है। ऐसे में आइए डॉ. जहीद की इंस्टाग्राम वीडियो की मदद से ड्रिंक की रेसिपी जान लेते हैं।
डिटॉक्स ड्रिंक पीना जरूरी क्यों?
दरअसल, डिटॉक्स ड्रिंक को रोजाना पीने से शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स बाहर निकल सकते हैं। इससे त्वचा हाइड्रेटेड, चमकदार और जवां नजर आएगी। ये ड्रिंक पीने से आप मुंहासे , सूजन और दाग-धब्बों जैसी समस्याओं से भी खुद को बचा सकते हैं। हालांकि, आपको डेली रूटीन बनाना होगा। आप इसे नजरअंदाज नहीं कर सकते हैं। आइए अब डिटॉक्स ड्रिंक बनाने की विधि जान लेते हैं।
ड्रिंक बनाने में इस्तेमाल सामग्री
- 1 कप पानी
- 1 चम्मच सौंफ
- 1 चम्मच जीरा
- 1 चम्मच अजवाइन
डिटॉक्स ड्रिंक बनाने की विधि
- आपको एक पैन में ऊपर बताई सभी चीजों को डालना है
- अब लो फ्लेम पर इन सभी चीजों को उबाल लेना है
- आप 5 से 10 मिनट के लिए इन्हें उबालें
- आपकी ड्रिंक तैयार है। इसे रोजाना रात में सोने से पहले पिएं
डिटॉक्स ड्रिंक पीने के फायदे
- मुंहासे कम होंगे
- त्वचा पर निखार आएगा
- पेट साफ होगा
- बॉडी डिटॉक्स होगी
चेहरा चमकाने के लिए क्या पिएं?
सौंफ त्वचा के लिए फायदेमंद कैसे?
बता दें कि सौंफ का सेवन त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद हो सकता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी, ई और कई अन्य पोषक तत्व भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो त्वचा को डिटॉक्स करते हैं। इससे मुंहासे और झुर्रियां कम होते हैं और चेहरे पर नेचुरल निखार आता है। ये सूजन को कम करने में भी मदद करती है।
Comments
Post a Comment