डार्क सर्कल का उपाय ढूंढ रहे हैं क्या? रात वाली अंडर आई क्रीम, देखो तरीका

 

आंखों के नीचे काले घेरे होने की समस्या का सामना कर रहे हैं और केमिकल वाली अंडर आई क्रीम का इस्तेमाल नहीं करना है, तो आप कंटेंट क्रिएटर जिज्ञासा की बताई एलोवेरा वाली क्रीम बना सकते हैं। आइए इसे बनाने का तरीका जान लेते हैं।

dark circles home remedy

आंखों के नीचे वाले डार्क सर्कल्स ठीक ही नहीं हो रहे हैं? इस स्थिति से निपटने के लिए अक्सर लोग बाजार में बिकने वाली महंगी केमिकल युक्त क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। मगर असल बात यही है कि इनसे स्किन से जुड़ी कई समस्याएं होने का खतरा बना रहता है। ऐसे में आप कंटेंट क्रिएटर जिज्ञासा की बताई एलोवेरा वाली नाइट क्रीम को बना सकते हैं। इससे त्वचा को बहुत फायदा हो सकता है। ऐसे में आइए जान लेते हैं कि अंडर आई क्रीम को किस तरह से बनाना है?

अंडर आई क्रीम जरूरी क्यों?

अंडर आई क्रीम जरूरी क्यों?

अंडर आई क्रीम स्किन केयर का अहम हिस्सा है। मगर क्या आप जानते हैं कि इस क्रीम को लगाना, इतना जरूरी क्यों है? अगर आपका जवाब नहीं है, तो कोई बात नहीं है। ये क्रीम लगाई जाती है, क्योंकि इससे:-

  • काले घेरे कम होते हैं
  • सूजन और पफिनेस से छुटकारा
  • ​झुर्रियों में कमी
  • बुढ़ापे के निशानों को छुपाने में मदद

केमिकल वाली क्रीम के नुकसान

केमिकल वाली क्रीम के नुकसान
  • इस क्रीम से आंखों में जलन और सूजन होती है
  • आंखों में लालिमा दिख सकती है
  • इस क्रीम से आंखों में एलर्जी भी हो सकती है

अंडर आई क्रीम बनाने में इस्तेमाल सामग्री

अंडर आई क्रीम बनाने में इस्तेमाल सामग्री
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल
  • 1 चम्मच नारियल तेल
  • 1 चम्मच शहद

अंडर आई क्रीम बनाने की विधि

अंडर आई क्रीम बनाने की विधि
  • एक कटोरी में एलोवेरा जेल ले लें
  • इसमें नारियल तेल और शहद को मिलाएं
  • इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें
  • इसे आंखों के आसपास लगाकर हल्की मसाज करें
  • आपको इस क्रीम को रातभर लगाना है

आंखों के काले घेरे कैसे कम करें?

आंखों के नीचे एलोवेरा लगाने के फायदे

आंखों के नीचे एलोवेरा लगाने के फायदे

बता दें कि आंखों के नीचे एलोवेरा जेल लगाने से डार्क सर्कल्स, सूजन और फाइन लाइन्स जैसी समस्याओं से बचाव किया जा सकता है। ये त्वचा को गहराई से नमी देता है, हाइड्रेट करता है और रिलैक्स रखने में भी मदद करता है। इससे आपका ओवरऑल लुक भी देखने में अच्छा लगता है।

Comments

Popular posts from this blog

फेयरनेस क्रीमें मलने से नहीं हुआ फायदा! रोजाना खाएं 5 में से कोई भी एक चीज, रंगत सुधरेगी और दिखेगा नेचुरल ग्लो

शकरकंद समेत रोजाना खाओ ये 4 चीज, रूखी-बेजान त्वचा में लौटेगी जान, नूर ऐसा कि लोग पूछेंगे 'निखरी त्वचा का राज'

Huawei Maextro S800: इस चाइनीज कार ने की सबकी बोलती बंद, लग्जरी सेगमेंट में मर्सिडीज-बीएमडब्ल्यू समेत सारे फेल