खाली भौहें भरने के लिए अक्सर महिलाएं काजल का इस्तेमाल करती हैं। अगर आप हर रोज आइब्रो शेप बनाने में समय बर्बाद नहीं करना चाहती हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है ,आइए जान लेते हैं कैसे?

आमतौर पर महिलाएं अपने चेहरे से अनचाहे बालों को निकालते हुए नजर आती हैं। उन्हें थ्रेडिंग और फेशियल हेयर्स को प्रॉपर तरीके से ट्रिम रखना पसंद होता है। हर दूसरे हफ्ते पार्लर जाकर आइब्रो को शेप दी जाती है। मगर बात जब फेशियल हेयर्स की आती है, तो इन्हें पूरी तरह से ही हटाया जाता है। इसके पीछे की वजह होती है कि पूरे चेहरे पर जगह-जगह बाल दिखना किसी भी महिला को पसंद नहीं होता है। इन बालों को अनचाहे बालों की श्रेणी में रखा जाता है। अब अनचाही चीजों को अपने पास रखने का कोई मतलब होता नहीं है। यही वजह है कि इन बालों को पूरी तरह साफ कर दिया जाता है। आइब्रो की शेप पर भी खास ध्यान दिया जाता है, क्योंकि ये ओवरऑल लुक को बेहतर से बेहतरीन बनाने का काम करती है।
आइब्रो होती है जरूरी
जी हां, आइब्रो महिलाएं और पुरुष दोनों के लिए ही जरूरी होती है। मगर महिलाओं के लिए थोड़ी सी ज्यादा होती हैं। अब अक्सर महिलाओं में ये समस्या ज्यादा होती है कि उनकी आइब्रो के बाल कम होते हैं। इससे उनकी नेचुरल आइब्रो बहुत पतली और खाली-खाली सी नजर आती है। आइब्रो शेप चेहरे पर कॉन्फिडेंस को दिखाने का बहुत अच्छा जरिया होती है।
अगर किसी महिला की आइब्रो परफेक्ट शेप में होती है, तो वो अपने चेहरे को लेकर कॉंफिडेंट थोड़ी सी ज्यादा होती है। अब ऐसा नहीं है कि जिनकी आइब्रो हल्की या पतली है, वो कॉंफिडेंट नहीं होते। आत्मविश्वास महिलाओं का गहना है, जो हर महिला में होता है। बस फर्क इतना है कि कुछ में ज्यादा होता है और कुछ में थोड़ा सा कम होता है।
आइब्रो पतली है तो क्या करती हैं?
अब इस सवाल का जवाब ज्यादातर महिलाओं का यही होता है कि मेकअप की मदद से अपनी मनचाही आइब्रो शेप बना लेते हैं। ऐसा करना अच्छी बात है, ये खुद को परफेक्ट दिखाने का एक तरीका है और किसी भी महिला को अपनी किसी भी कमी को पूरा करने में हिचकिचा नहीं चाहिए।
आइब्रो को भरने के लिए अक्सर काजल और आइब्रो पेंसिल का इस्तेमाल होता है। हालांकि, आइब्रो की परफेक्ट शेप बनाने में रोजाना थोड़ा समय बर्बाद हो जाता है। यही कारण है कि कई बार अगर महिलाएं लेट होती हैं और आइब्रो भरे बिना बाहर निकलती हैं, तो वो असहज महसूस करती हैं।
आइब्रो पेंसिल से पीछा छुड़वाया जा सकता है?
जी हां, आप आइब्रो पेंसिल और काजल से पीछा छुड़वा सकते हैं। इसके लिए आपको थोड़ा सा इंतजार करना पड़ सकता है। मगर आप बिना किसी केमिकल का इस्तेमाल किये अपनी आइब्रो को मोटा, काला और घना बना सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ नहीं बस एक बहुत ही आसान और बेहतरीन घरेलू नुस्खे की जरूरत है। अगर आप इस स्थिति से परमानेंट और नेचुरल तरीके से छुटकारा पाना चाहते हैं, तो आपको @healthywayofficial की बताई रेमेडी का इस्तेमाल करना चाहिए। आइए इस बारे में विस्तार से जाना लेते हैं।
बस 2 चीजों का होगा इस्तेमाल
आप 2 चीजों की मदद से आइब्रो के बालों को नेचुरली बढ़ा सकते हैं। आपको ये दोनों ही चीजें अपने घर में आसानी से मिल जाएगी। यही वजह है कि इस नुस्खे को अपनाने के लिए आपको अलग से पैसे खर्चने की कोई जरूरत नहीं होगी। साथ ही, आप घर बैठकर 2 मिनट में तैयार होने वाले नुस्खे से काली और घनी आइब्रो पा सकते हैं। आइए अब जान लेते हैं कि ये दो चीजें कौन-सी हैं और इस नुस्खे के लिए हमें क्या करना होगा?
आइब्रो की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?
नुस्खा बनाने की विधि
इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको कुछ नहीं करना है। बस रसोई से एक प्याज लेकर आनी है और इसे छील लेना है। अब प्याज को कद्दूकस करके जूस निकाल लेना है। आपको प्याज को अच्छे से दबा-दबाकर इसका जूस निकालना है और छलनी से छान लेना है। अब इसमें बादाम का तेल मिलाएं और क्यू टिप की मदद से सिर्फ अपनी भौहों पर लगाएं। आपको इसे और कहीं नहीं लगाना है। प्याज के रस से आंखों को नुकसान हो सकता है।
डॉक्टर को कब दिखाएं?
ध्यान रखें कि कोई भी घरेलू नुस्खा किसके शरीर पर कैसा काम करेगा, इसकी कोई गारंटी नहीं होती है। यही वजह है कि हमें कोई भी नुस्खा करने से पहले भी पैच टेस्ट करना चाहिए। अगर आप डायरेक्ट इस नुस्खे को लगा भी रही हैं, तो ध्यान दे कि कहीं आपकी त्वचा को किसी तरह की परेशानी महसूस नहीं हो रही हो। अगर परेशानी हो रही है, तो आपको इस नुस्खे को इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर देना चाहिए।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से यूट्यूब पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं।
Comments
Post a Comment