चेहरा चमक गया मगर बदन पर जमा मैल? मेघना ने बताया देसी जुगाड़, बेसन में मिलाओ 5 चीज, पहली बार में चमकेगी त्वचा

 चेहरे को चमकाने के लिए हम कई तरह के नुस्खों और क्रीमों को फॉलो करते हैं। मगर बात जब बॉडी की आती है, तो क्या हम शरीर को साफ करने में भी उतना ध्यान देते हैं या नहीं? अगर आपका जवाब नहीं है, तो ऐसे कैसे चलेगा? आइए जानते हैं बॉडी को साफ करने के लिए आप क्या कर सकते हैं।   

homemade remedy for body scrub

हम सभी चेहरे को साफ करने में एड़ी छोटी का जोर लगा देते हैं। हम अपने चेहरे पर ट्रीटमेंट्स करवाते हैं, पार्लर में जाकर तरह-तरह के डायमंड और गोल्ड जैसे फेशियल करवाते हैं। अब ये चीजें तब की बात है, जब पैसे खर्चने में कोई समस्या नहीं हो, लेकिन अगर बजट की बात आती है, तो पैसा नहीं है कि लड़कियां पीछे हट जाती हैं। वो बार-बार पैसे खर्च नहीं कर पाती हैं, यही कारण है कि ऐसे प्रोडक्ट्स खरीद लेती हैं, जिससे त्वचा को फायदा हो सकता है और आप लंबे समय तक उस प्रोडक्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं।

अब ये प्रोडक्ट्स भी कोई सस्ते नहीं आते हैं। अगर कोई इन चीजों को अफोर्ड नहीं कर पाती हैं, तो सबसे सेफ और सस्ता ऑप्शन घरेलू नुस्खों का होता है। अब देखिये चेहरा चमकाने के लिए क्या कुछ नहीं करना पड़ता है, मगर सोचकर देखिये आपने चेहरा चकाचक चमका लिया है। मगर आपके बदन पर टैनिंग की परत जमी हुई है, तो कैसा होगा?



बदन की सफाई भी जरूरी

बदन की सफाई भी जरूरी

अब देखिये चेहरा चमकाना जरूरी है, हम इस बात को समझ रहे हैं। मगर आपको भी ये समझना होगा कि चेहरे के साथ-साथ बदन का भी शाइन मरना जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो लोगों को लगेगा की आपने चेहरे पर कितना मेकअप कर रखा है। वैसे भी एक ही शरीर पर दो अलग रंग देखने में कितने अजीब लगते हैं?


इससे यही पता चलता है कि हम अच्छे से नहाते नहीं हैं और पूरे शरीर की हाइजीन का ख्याल नहीं रखते हैं। अगर आपको इस तरह अपनी खिल्ली नहीं उड़वानी है, तो आपके चेहरे के रंग को शरीर के रंग से मिलना चाहिए।

कैसे मिलाएं चेहरे और बदन का रंग?

कैसे मिलाएं चेहरे और बदन का रंग?

अगर इस ससमय के समाधान की बात आती है, तो लोगों के मन में सबसे पहले यही आता है कि इसके लिए भी बाजार से प्रोडक्ट्स खरीदने होंगे या फिर पार्लर में जाकर पैसे खर्चने पड़ेंगे। मगर ऐसा कुछ नहीं है। आप घर बैठकर बहुत ही अच्छे से बदन पर जमी मैल की परत को निकाल सकते हैं।


इसके लिए आपको बाहर से कुछ खरीदना भी नहीं पड़ेगा और आप नेचुरल चीजों की मदद से पूरे बदन को घर बैठकर ही चमका सकते हैं। यहां हम आपको एक बेहतरीन घरेलू स्क्रब के बारे में बताएंगे। इसकी जानकारी यूट्यूब पर शेफ मेघना ने वीडियो शेयर कर दी है।

स्क्रब में इस्तेमाल सामग्री

स्क्रब में इस्तेमाल सामग्री
  • मसूर दाल
  • चावल
  • बेसन
  • हल्दी
  • शहद
  • दही

(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)

नुस्खा बनाने की विधि

नुस्खा बनाने की विधि

इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको कुछ ज्यादा रॉकेट साइंस नहीं लगाना है। इसके लिए आपको सबसे पहले मसूर दाल और चावल को मिक्सी में दरदरा पीस लेना है। अब इसमें बेसन और हल्दी मिला लें। इस सभी चीजों को मिलाकर आप एक स्क्रब वाला पाउडर तैयार कर सकते हैं। इस पाउडर को 3 महीने तक स्टोर किया जा सकता है। आप इस हिसाब से सामग्री की मात्रा तय कर सकते हैं।

​बॉडी की टैनिंग कैसे हटाए?​

कैसे करें इस्तेमाल?

कैसे करें इस्तेमाल?

अब इस स्क्रब को इस्तेमाल करने का तरीका भी आपको पता होना चाहिए। ऐसे में आप एक चम्मच या जितना भी आपको पाउडर लेना है, एक कटोरी में डाल लें। इसके बाद आपको एक चम्मच शहद और जरूरत के मुताबिक दही डालकर इसे पेस्ट जैसा बना लेना है। अब इस पेस्ट को पूरे बदन पर रगड़ लें। इससे पूरी बॉडी को हल्के साथ से मसाज करें। इसके बाद आप नहा लें। इससे शरीर चमक उठेगा।


(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से यूट्यूब पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं

Comments