नारियल तेल साफ करेगा सालों से जमी रूसी, आयुर्वेदिक डॉ. का देसी जुगाड़, बस छत पर पड़े पौधे की 50 पत्तियां मिला लो
खोपड़ी में जमी डैंड्रफ की परत से छुटकारा पाने के लिए लोग कई तरह के शैंपू का इस्तेमाल करते हैं। अगर इन चीजों से आपको फायदा नहीं होता है, तो आयुर्वेदिक डॉक्टर मनोज दास के बताये नुस्खे को आजमा सकते हैं। इससे बाल साफ हो जाएंगे।

सर्दियों के मौसम में सिर में डैंड्रफ की परत जमना बहुत ही आम बात होती है। अक्सर लोग इस समस्या का सामना करते हैं और उन्हें शर्मिंदगी महसूस होती है। इनके कंधे पर डैंड्रफ गिरा रहता है और ये लोग काले कपड़े पहनने से कतराते हैं। इन लोगों को डर लगा रहता है कि कहीं कोई डैंड्रफ के बारे में कुछ बोल ना दे। अगर आप भी इस तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो इससे निपटने के लिए आपने क्या किया है? कई लोग बोलेंगे इससे बचने के लिए पार्लर में ट्रीटमेंट्स करवाए हैं और एंटी-डैंड्रफ शैंपू का इस्तेमाल किया है। मगर क्या इन चीजों से आपको फायदा हुआ है?
डैंड्रफ कम हुआ?
इसके जवाब में ज्यादातर लोग यही कहेंगे कि हमने डैंड्रफ कम करने के लिए पार्लर ट्रीटमेंट और शैंपू करवाए थे। इन दोनों ही चीजों से फायदा हुआ, लेकिन ये लंबे समय तक नहीं चला। जी हां, पार्लर ट्रीटमेंट से होने वाले फायदे 15 से 18 दिन तक रहते हैं और शैंपू के फायदे 2 या 3 दिन तक चलते हैं। यहां फायदे से हमारा मतलब है कि इतने दिनों तक हमारी स्कैल्प डैंड्रफ और खुजली से फ्री रहती है। इसके बाद ये दोनों ही समस्याएं फिर से वापस आ जाती हैं। अब आप कहेंगे कि लंबे समय तक चलने वाला कोई सस्ता जुगाड़ नहीं है? आइए देख लेते हैं।
आयुर्वेदिक नुस्खा आएगा काम
ये आप हेडलाइन से ही समझ गए होंगे कि यहां हम आपको डैंड्रफ कम करने का बीच का रास्ता बताने वाले हैं। इस नुस्खे के बारे में जानकारी जयपुर के आयुर्वेदिक डॉक्टर मनोज दास ने दी है। उन्होंने जो बेहतरीन नुस्खा बताया है, इसमें आपके ज्यादा पैसे खर्च भी नहीं होंगे और बालों को किसी तरह के साइड इफेक्ट्स का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। ये नुस्खा बालों को ज्यादा समय तक साफ रखने में मदद करेगा।
नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री
- नारियल तेल
- करी पत्ते
- नीम के पत्ते
- दालचीनी
(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)
तेल बनाने की विधि
इस तेल को बनाने के लिए आपको एक कढ़ाई में 500 ग्राम नारियल तेल को गर्म करना है। इसमें 50 करी पत्तों को डाल देना है। इसे तब तक गर्म करना है, जब तक करी पत्तों और नीम की पत्तियों की नमी पूरी तरह से निकल नहीं जाती है। अब इसमें 1 या 2 इंच दालचीनी के टुकड़े को डाल लें। आपको इसे कुछ देर पका लेना है। इसके बाद तेल को छानकर अलग से शीशी में भर लें। आपको इसे हफ्ते में 3 बार लगाना है और बाद में सिर धो लेना है।
डैंड्रफ कैसे कम करें?
तेल से होने वाले फायदे
- रूसी के फ्लेक्स कम करता है
- खुजली शांत करता है
- स्कैल्प को पोषण देता है
- हेयर फॉल को भी कंट्रोल करता है
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं।
Comments
Post a Comment