निखरी त्वचा के लिए खाएं हेल्दी फूड्स, त्वचा की 4 समस्याओं का इलाज, देखें लिस्ट
अगर आप चेहरा चमकाने के लिए क्रीमें और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चुके हैं। मगर त्वचा में कोई खास बदलाव नजर नहीं आ रहा है, तो आपको डॉ. ईशा की बताई कुछ हेल्दी चीजों को अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। इससे स्किन की कई समस्याओं से राहत पाई जा सकती है।

गट हेल्थ कैसे सुधारें?
अगर आप की गट हेल्थ अच्छी रहती है, तो स्किन की कई समस्याओं से बचा जा सकता है। पेट को सही रखने के लिए आप दही, मेथी और मूंग का सलाद जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे पेट की सूजन को कम करने और मुंहासे रोकने में मदद मिल सकती है।
त्वचा को हाइड्रेट कैसे करें?
त्वचा को हाइड्रेट करने के लिए आप नारियल पानी, ककड़ी, तरबूज, और छाछ जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इनके सेवन से आपकी त्वचा पूरे दिन मुलायम और चमकदार बनी रहती है। साथ ही, फ्रेश भी नजर आती है।
एंटीऑक्सीडेंट की मात्रा कैसे बढ़ाएं?
शरीर में एंटीऑक्सीडेंट्स की सही मात्रा का होना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप आंवला, आम, अनार और काले जामुन जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। इससे फ्री रेडिकल्स से बचने में मदद मिलती है। बता दें कि एंटीऑक्सीडेंट्स त्वचा पर दिखने वाली झुर्रियों को कम करते हैं और जवां लुक देने का काम करते हैं।
हेल्दी फैट्स के फायदे
शरीर में हेल्दी फैट्स की सही मात्रा का होना भी जरूरी होता है। इसके लिए आप घी, बादाम, अखरोट और अलसी के बीज जैसी चीजों का सेवन कर सकते हैं। ये चीजें आपकी स्किन को पोषण देने का काम करती हैं। साथ ही, ड्राई स्किन, लालिमा और डलनेस से भी बचाती हैं।
क्या खाने से चमकेगी त्वचा?
डॉक्टर की सलाह
त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए फल और सब्जियां खा सकते हैं। जैसे कि कीवी, पपीता, गाजर और टमाटर। ये दाग-धब्बों को मिटाने और इवन स्किन टोन देने में मदद करते हैं। इनसे त्वचा हेल्दी बनी रहती है।
उन्होंने कहा कि 'त्वचा की देखभाल सिर्फ वो नहीं है, जो आप प्रोडक्ट्स से करते हैं - ये वो है जो आप खाते हैं, पीते हैं और जीते हैं। ऐसे में अपनी डाइट और लाइफस्टाइल का ख्याल रखें।
Comments
Post a Comment