चेहरे पर लाना चाहते हैं निखार? घर पर बनाया संतरे वाला पाउडर, फिर 3 तरह से किया इस्तेमाल

 

चेहरा चमकाने के लिए हम कई क्रीमों और अन्य प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, समस्या तब होती है, जब इससे स्किन को फायदे होने की जगह नुकसान होने लगता है। ऐसे में आप कंटेंट क्रिएटर प्राची सिंह के बताए संतरे के छिलके वाले नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

home remedy of orange peels

निखरी और बेदाग त्वचा कौन नहीं पाना चाहता है? आजकल के समय में महिलाएं हो या पुरुष हर किसी को अपनी त्वचा में नेचुरल चमक चाहिए होती है। इसके लिए वो तरह-तरह की क्रीमें और प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। मगर क्या आप जानते हैं कि ये चीजें त्वचा पर मनचाहा असर नहीं करती हैं। अगर आपके साथ भी ऐसा ही कुछ हो रहा है, तो कंटेंट क्रिएटर प्राची सिंह के बताए संतरे वाले नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं।

बता दें कि क्रिएटर प्राची ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में संतरे के छिलकों का इस्तेमाल करने के लिए 3 अलग तरीकों के बारे में बताया है। इन तरीकों से चेहरे पर नेचुरल चमक आएगी और फोड़े-फुंसी की समस्याओं से छुटकारा मिल सकता है। आइए अब इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

संतरे के छिलके त्वचा के लिए फायदेमंद कैसे?

संतरे के छिलके त्वचा के लिए फायदेमंद कैसे?

दरअसल, संतरे के छिलकों में विटामिन-सी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल प्रॉपर्टीज अच्छी मात्रा में होती हैं। ये त्वचा को गहराई से साफ करने, मुंहासे कम करने और नेचुरल निखार लाने में मदद कर सकते हैं।


ये डेड स्किन को हटाकर, कोलेजन को बढ़ाते हैं। बता दें कि अगर संतरे के छिलकों का सही तरह इस्तेमाल किया जाए, तो त्वचा को कई समस्याओं से बचाया जा सकता है। आइए अब संतरे के छिलकों को इस्तेमाल करने के तरीके जान लेते हैं।

संतरे के छिलकों का पाउडर कैसे बनाएं?

संतरे के छिलकों का पाउडर कैसे बनाएं?
  • सबसे पहले कई संतरे के छिलकों को इकट्ठा कर लें
  • संतरे के छिलकों को सुखाने के लिए धूप में रखें
  • संतरे के छिलके सूख जाएं, तो आप इन्हें मिक्सी में डालें
  • इन छिलकों को मिक्सी में अच्छी तरह से पीस लें और पाउडर तैयार है

संतरे के छिलकों का पेस्ट

संतरे के छिलकों का पेस्ट

अगर आपको एक्ने, पिंपल्स, पिगमेंटेशन और डार्क स्पॉट्स की समस्या है और आपको क्लियर स्किन चाहिए, तो घर पर बेहतरीन मास्क बना सकते हैं। \


  • कटोरी में 1 चम्मच मुल्तानी मिट्टी
  • 1 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर
  • 1 चम्मच एलोवेरा जेल और थोड़ा सा गुलाब जल
  • सभी चीजों को मिलाकर पेस्ट बना लें
  • इसे 15 से 20 मिनट लगाएं और फिर चेहरा धो लें

संतरे के छिलकों का स्क्रब

संतरे के छिलकों का स्क्रब

अगर आपकी ड्राई स्किन और फ्लेकी स्किन है, तो संतरे के छिलकों से बने पाउडर का स्क्रब बना सकते हैं। इससे डेड स्किन सेल्स को हटाया जा सकता है। इससे त्वचा सॉफ्ट और शाइनी नजर आएगी।

  • 1 चम्मच संतरे के छिलकों का पाउडर लें
  • इसमें 1 चम्मच चीनी मिलाएं
  • अब इसमें 1 चम्मच नारियल तेल या ऑलिव ऑयल मिलाएं
  • अब इस स्क्रब से बॉडी की हल्के हाथ से मसाज करें।

संतरे के छिलकों का कैसे करें इस्तेमाल?

विटामिन सी सीरम बनाने का तरीका

विटामिन सी सीरम बनाने का तरीका
  • आखिर में संतरे के छिलकों के पाउडर में गुलाब जल मिलाएं
  • इसमें 1 चम्मच ग्लिसरीन डालें
  • आखिर में आपको 1 या 2 विटामिन ई कैप्सूल भी डालने हैं
  • सभी चीजों को मिलाकर विटामिन सी सीरम तैयार हो जाएगा।


Comments

Popular posts from this blog

फेयरनेस क्रीमें मलने से नहीं हुआ फायदा! रोजाना खाएं 5 में से कोई भी एक चीज, रंगत सुधरेगी और दिखेगा नेचुरल ग्लो

शकरकंद समेत रोजाना खाओ ये 4 चीज, रूखी-बेजान त्वचा में लौटेगी जान, नूर ऐसा कि लोग पूछेंगे 'निखरी त्वचा का राज'

Huawei Maextro S800: इस चाइनीज कार ने की सबकी बोलती बंद, लग्जरी सेगमेंट में मर्सिडीज-बीएमडब्ल्यू समेत सारे फेल