भीगे मेथी दाने से बढ़ सकती है बालों की ग्रोथ? 3 आसान से देसी जुगाड़, होंगे कई फायदे
बालों को मजबूती देने के लिए लोग बाजार से कई चीजें खरीदकर लाते हैं और उनका इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, बेहतरीन रिजल्ट्स के लिए आपको कुछ खरीदने की जरूरत ही नहीं है। आप बहुत ही आसानी से मेथी दाने का 3 अलग तरह से इस्तेमाल करके देख सकते हैं। इससे बालों की ग्रोथ बढ़ सकती है।

इसके लिए आपको बाजार से महंगी-महंगी चीजें भी नहीं खरीदनी पड़ेगी और आप बहुत आसानी से मेथी दानों का 3 अलग तरह से इस्तेमाल कर पाएंगे। इससे बालों को साइड इफेक्ट होने का खतरा भी कम हो जाएगा। आइए अब जान लेते हैं कि मेथी फायदेमंद क्यों है और इसका इस्तेमाल कैसे करें?
मेथी बालों के लिए फायदेमंद कैसे?
बता दें कि मेथी दाने बालों के लिए एक बेहतरीन नेचुरल ट्रीटमेंट की तरह काम करती है। इस मसाले में प्रोटीन और निकोटिनिक एसिड की भरपूर मात्रा पाई जाती है। बता दें कि ये दोनों ही चीजें बालों का झड़ना कम करती हैं, डैंड्रफ को कम करती हैं और बालों को मजबूत बनाने का काम करती हैं।
बता दें कि मेथी दाना बालों और स्कैल्प दोनों को जरूरी पोषण देने का काम करती है। इससे बालों की ग्रोथ भी बढ़ती है। आइए अब इसका इस्तेमाल करने के तरीके जान लें।
मेथी भिगोकर करें इस्तेमाल
इस नुस्खे के लिए आपको दो बड़े चम्मच मेथी के बीजों को रात भर पानी में भिगो देना है। इसके बाद अगली सुबह इस पानी को एक स्प्रे बोतल में छान लेना है। आप इस पानी का इस्तेमाल हेयर मिस्ट के रूप में कर सकते हैं। इससे बालों को मजबूती और शाइन मिलती है।
नारियल तेल के साथ करें इस्तेमाल
दूसरे नुस्खे के लिए आपको आधा कप नारियल तेल को धीमी आंच पर कुछ मिनट तक गर्म करना है। इसमें दो बड़े चम्मच मेथी के दाने डालने हैं। आपको इस तेल को छानने से पहले को कुछ देर के लिए ठंडा होने देना है। इसके बाद आप तेल को बालों के साथ-साथ स्कैल्प पर लगाएं और सिर धोने से पहले कुछ घंटों के लिए छोड़ दें। इससे हेयर ग्रोथ बढ़ेगी।
मेथी दाने से बनाएं मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए आपको एक कटोरी में चार बड़े चम्मच दही के साथ एक बड़ा चम्मच मेथी पाउडर मिलाना होगा। अब इस लेप या यूं कहें कि हेयर मास्क को आप अच्छी तरह से स्कैल्प पर लगाएं और 30 मिनट के लिए छोड़ दें। इसके बाद हल्के शैंपू से सिर धो लें। इस तरह बाल नेचुरली मॉइस्चराइज हो सकते हैं।
बालों की ग्रोथ कैसे बढ़ाएं?
इस बात का रखें ख्याल
डॉ. प्रगति ने आगे बताया कि ये कुछ डीआईवाई तरीके हैं, जिन्हें आप अपने बालों की सेहत के लिए घर पर आजमा सकते हैं। हालांकि, अगर आप बहुत लंबे समय से बालों की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो इस स्थिति में आपको हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श लेने की सलाह दी जाती है। आपको हर बार खुद डॉक्टर नहीं बनना होता है।
Comments
Post a Comment