पार्लर का खर्चा बचेगा! झाड़ू से रूखे बालों का घर बैठे करें इलाज, एलोवेरा में मिला लो 3 चीज, 5 मिनट में घोल तैयार

 बालों का रूखापन और उड़े-उड़े रहना किसी को पसंद नहीं आता है। इससे पूरा का पूरा लुक ही बर्बाद हो जाता है। अगर आप इस स्थिति से बचना चाहती हैं, तो आपको पार्लर में जाकर पैसे उड़ाने की कोई जरूरत नहीं है। हम आपको ड्राई हेयर की समस्या से बचने का एक बहुत ही बेहतरीन तरीका बताने वाले हैं।

homemade hair mask
फोटो साभार: Instagram @dr._cures

बालों के रूखेपन और बेजान दिखने की समस्या कई लोगों को होती है। हालांकि, पुरुषों से ज्यादा ये समस्या महिलाओं को परेशान करती है। इस स्थिति में महिलाएं अपने बालों को सही तरह से चोटी में नहीं बांध पाती हैं और कितना भी तेल पीला देने के बाद उनके बाल उड़े-उड़े रहते हैं। वो चाहते हुए भी अपने बालों को ठीक नहीं कर पाती हैं। मगर ऐसा भी नहीं है कि ये बाल कभी ठीक नहीं होते हैं या बिल्कुल ठीक नहीं होते हैं। ड्राई हेयर वाली महिलाओं को किसी भी फंक्शन से पहले पार्लर जाना पड़ता है। इसके बाद वहां जाकर हेयर सपा जैसी चीजें करवानी पड़ती है। तब कहीं जाकर उनके बाल कुछ समय के लिए ठीक होते हैं।



पैसा नहीं खर्चना तो क्या करें?

पैसा नहीं खर्चना तो क्या करें?

अगर आप बार-बार पार्लर में जाकर पैसे नहीं खर्चना चाहते हैं, तो कोई बात नहीं है। आप घर बैठकर भी अपने बालों को ठीक कर सकते हैं। इसके लिए आपको एक बेहतरीन आयुर्वेदिक नुस्खे का इस्तेमाल करना होगा। ये नुस्खा घर में ही मौजूद चीजों से तैयार हो जायेगा। यही वजह है कि इसमें ज्यादा पैसा खर्चा नहीं होगा। इस नुस्खे को बनाने में महज 5 मिनट लगेंगे। हालांकि, आपको इसे बालों में 1 घंटे के लिए लगाकर रखना होगा।

इंस्टाग्राम से मिली जानकारी

इंस्टाग्राम से मिली जानकारी

यहां हम आपको जिस नुस्खे के बारे में बता रहे हैं, उसकी जानकारी इंस्टाग्राम से मिली है। ये एक ऐसी सोशल मीडिया ऐप है, जिसके ऊपर हमारी लगभग हर समस्या का कुछ न कुछ हल मिल ही जाता है। हालांकि, ये नहीं कहा जा सकता है कि सभी नुस्खे फायदेमंद है भी या नहीं। खैर, हम आपके लिए असरदार फायदेमंद नुस्खा लेकर आये हैं, क्योंकि इसके बारे में जानकारी डॉक्टर नवनीत कौर भाटिया ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दी है। आइए अब इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री
  • एलोवेरा जेल
  • उबले हुए चावल
  • दूध
  • नारियल तेल

(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)

नुस्खा बनाने की विधि

नुस्खा बनाने की विधि

इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको कुछ नहीं करना है। एक मिक्सी में उबले हुए चावल, एलोवेरा जेल, दूध और नारियल तेल को डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से ग्राइंड कर लें। इसके बाद सफेद रंग के घोल को बालों में लगाएं और 1 घंटे के लिए लगे रहने दें। इसके बाद जेंटल शैंपू से अपना सिर धो लें।

​बालों को सिल्की कैसे बनाएं?​

घोल से होने वाले फायदे

घोल से होने वाले फायदे
  • एलोवेरा जेल - सूखे बालों को गहराई से हाइड्रेट करता है, स्कैल्प को आराम देता है, बालों का झड़ना कम करता है और नेचुरल चमक देता है।
  • चावल - अमीनो एसिड से भरपूर होता है, जो बालों को मजबूत बनाता है, खुरदरे क्यूटिकल्स को चिकना करता है, टूटना कम करता है और बालों की बनावट में सुधार करता है।
  • दूध - प्रोटीन का एक प्राकृतिक स्रोत है जो डैमेज बालों की मरम्मत में मदद करता है। ये बालों को सिल्की और स्मूथ बनाता है।
  • नारियल का तेल - बालों की जड़ों में गहराई तक जाता है, प्रोटीन की कमी को कम करता है, रूखापन रोकता है और चमक बढ़ाता है।

(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं।

Comments