"चीज़ vs पनीर: जानें कौन है सच्चा सुपरफूड? 🍕🥛 | रहस्य जो आपको नहीं पता!"

 

चीज़ और पनीर दोनों अलग-अलग फूड हैं। कुछ लोग इन्हें एक ही मानते हैं, तो बाकी लोग पनीर को चीज़ से ज्यादा हेल्दी मानते हैं। लेकिन डॉक्टर की बात इससे थोड़ी अलग है। उन्होंने बताया कि किस को पनीर खाना चाहिए और किसके लिए चीज़ बेहतर है।

हाइलाइट्स

  • पनीर का न्यूट्रिशन
  • चीज़ का न्यूट्रिशन
  • कौन देता है ज्यादा प्रोटीन?
  • क्या खाएं?
paneer or cheese
पनीर को भारत में काफी हेल्दी माना जाता है। यह दूध से बनता है, इसलिए कई सालों से इसे ताकत के लिए खाया जा रहा है। यह कैल्शियम, प्रोटीन, विटामिन, मिनरल का बढ़िया सोर्स माना जाता है। दूसरी तरफ जब भी चीज़ की बात आती है तो हमारे दिमाग में बर्गर, सैंडविच में डाली गई क्रीम जैसी एक लेयर आती है। जिसे हम अनहेल्दी समझते हैं और मोटापे से जोड़कर देखते हैं।
गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉक्टर शुभम वत्स ने पनीर और चीज़ की तुलना पर कई सारे फैक्ट बताए हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि दोनों में से किस फूड के अंदर ज्यादा प्रोटीन और ताकत भरी है, तो इस आर्टिकल को अंत तक पढ़ें।

इस फूड के साथ स्कैम
cheddar cheese

अगर आप चीज़ को अनहेल्दी मानते हैं तो डॉक्टर की बात आपकी सोच बदल सकती है। उनका कहना है चीज़ के साथ स्कैम हुआ है। क्योंकि चीज़ की मार्केटिंग ढंग से नहीं हुई है। शायद इसलिए हर कोई इसे हेल्दी नहीं समझता है।

पनीर में मौजूद पोषण
new paneer cubes

  • मात्रा - 100 ग्राम
  • औसतन 250 किलो कैलोरी
  • 20 ग्राम फैट
  • 18 ग्राम प्रोटीन

चीज़ में मौजूद पोषण
  • मात्रा - 100 ग्राम
  • औसतन 400 किलो कैलोरी
  • 33 ग्राम फैट
  • 25 ग्राम प्रोटीन

पनीर या चीज़?

किसमें ज्यादा है प्रोटीन?
डॉक्टर ने कहा कि अगर मैं वेजिटेरियन हूं और पनीर खाता हूं तो अच्छी बात है। लेकिन अगर इसका मुकाबला चीज़ से करें तो चीज़ आपका कैलोरी बॉम्ब है, गुड फैट का बॉम्ब है और प्रोटीन भी ज्यादा दे रहा है। लेकिन ध्यान रखें कि यह शुद्ध चीज़ की बात हो रही है, जो अनप्रोसेस्ड होता है।

किसे क्या खाना चाहिए?
डॉक्टर ने बताया कि अगर आप हेल्थ फ्रीक हैं और आपको वजन कम करना है तो आपके लिए पनीर बेहतर है। दूसरी तरफ जो बच्चे कम वजन, कमजोरी या कुपोषण से परेशान हैं, उनके लिए दवा से ज्यादा बेहतर चीज़ है।

डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं

Comments