आंवला में विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट्स की भरमार होती है। यह आपकी तमाम समस्याओं से राहत दे सकता है। लेकिन लोगों को इसके सेवन का तरीका नहीं पता होता। डॉक्टर खत्री ने कुछ समस्याओं में आंवला लेने का सही तरीका बताया है।

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डॉक्टर मिहिर खत्री ने आंवला खाने के कई तरीके बताए हैं। जिसे आप अपनी समस्या के हिसाब से प्रयोग में ला सकते हैं। इसे उपयोग करने से आपको फैटी लिवर, कोलेस्ट्रॉल, डायबिटीज, कब्ज, व्हाइट डिस्चार्ज, हेयरफॉल, पुरानी खांसी से राहत मिलने लगेगी।
फैटी लिवर
आज के समय में फैटी लिवर काफी आम हो गया है, लेकिन इसे नजरअंदाज ना करें। डॉक्टर का कहना है कि अगर फैटी लिवर की समस्या है तो 10ml आंवला जूस को 10ml एलोवेरा जूस के साथ लीजिए। इसमें 20ml पानी भी मिलाना है।
कोलेस्ट्रॉल
यह हार्ट अटैक के सबसे प्रमुख कारणों में से एक है। इसलिए इसे कम करना जरूरी है। एक्सपर्ट ने बताया कि कोलेस्ट्रॉल की समस्या में 10ml आंवला जूस को 10ml अदरक के जूस और 15ml पानी के साथ लीजिए।
आंवला का सेवन कैसे करें?
व्हाइट डिस्चार्ज और हेयरफॉल
व्हाइट डिस्चार्ज की समस्या से राहत पाने के लिए 5 ग्राम आंवला चूर्ण को 1 चम्मच शहद के साथ मिक्स करके लीजिए। ऊपर से चावल का पानी लीजिए। वहीं हेयरफॉल रोकने के लिए 20ml आंवला जूस को 5 ग्राम मिश्री के साथ या फिर 1 चम्मच आंवला चूर्ण को 1 चम्मच देसी घी और मिश्री के साथ लीजिए।
पुरानी खांसी और डायबिटीज
अगर पुरानी खांसी है और बार बार बीमार पड़ जाते हो, तो आपको इम्यूनिटी बढ़ानी होगी, इसके लिए आंवला चूर्ण या आंवला जूस को शहद के साथ लीजिए। डायबिटीज के रोगी आंवला जूस में ताजी हल्दी का जूस मिलाकर लें।
कब्ज
फिजिकल एक्टिविटी कम होने और खाने में फाइबर की कमी से कब्ज की समस्या बेहद आम हो गई है। जो कि आगे चलकर गंभीर हो सकती है। इसे ठीक करने के लिए सादा आंवला जूस को सुबह खाली पेट लेना है।
डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं।
Comments
Post a Comment