"चेहरे के फोड़े-फुंसियां: आपके स्वास्थ्य का चौंकाने वाला राज और नसों में मलबे भरने के संकेत!"

 

चेहरे पर निकलने वाले फोड़े और फुंसियां भी शरीर में पनप रही गंभीर बीमारियों का संकेत दे सकते हैं? अगर आपको हमारी इस बात पर भरोसा नहीं हो रहा है, तो कोई बात नहीं है। आइए इस बारे में विस्तार से आयुर्वेदिक एक्सपर्ट से ही जान लेते हैं।

हाइलाइट्स

  • फुंसियों को खुद फोड़ना नुकसानदायक हो सकता है।
  • फुंसियों का शरीर में बिमारियों से लेनादेना है।
  • डॉक्टर से फोड़वाने पर दुबारा निकलने की संभावना कम होती है।
acne relation with other health diseases
फोड़े-फुंसियां निकलने की समस्या बहुत ही आम सी होती है। ये इतनी आम बात है कि अक्सर हम लोग इन पर ध्यान तक नहीं देते हैं। अगर चेहरे पर कहीं पिंपल निकलते भी हैं, तो जब तक ये भद्दे और अजीब नहीं दिखने लगते हैं तब तक हम इन्हें ऐसे ही छोड़ देते हैं। इसके बाद जब बात आती है कि इन्हें ठीक करना है, तो ज्यादातर लोगों का पसंदीदा काम इन फुंसियों को फोड़ देने का होता है। मगर क्या फोड़े-फुंसियों को ठीक करने का ये सबसे बेहतरीन तरीका है और क्या ये फुंसियां हमें किसी बड़ी समस्या का इशारा कर रही होती हैं? आइए इन दोनों सवालों के जवाब के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

फुंसियां फोड़ना सही है?

pimples 832 (2)

इसका जवाब नहीं है। आपको किसी भी फुंसी को फोड़ने की भूल नहीं करनी चाहिए। असल में फुंसी को सही करने के लिए फोड़ा जाता है। मगर आप इसे खुद नहीं फोड़ सकते हैं। अब आप कहेंगे हम फोड़ें या डॉक्टर से फुड़वाएं क्या ही फर्क पड़ता है? तो इसका जवाब है कि अगर आप फुंसी को खुद फोड़ते हैं, तो मुमकिन है कि ये चेहरे के किसी और हिस्से में दुबारा निकल जाएगी। साथ ही, एक नहीं दो या तीन निकल जाएंगी। वहीं, अगर आप डॉक्टर से इन फुंसियों को फुड़वाते हैं, तो इनके दोबारा से निकलने का चांस ना के बराबर ही रहता है। आइए अब जान लेते हैं कि इन फुंसियों का अलग बीमारियों से क्या लेनादेना है?

कौन-सी फुंसी क्या बताती है?

आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा ने एक पॉडकास्ट में बताया कि पेट साफ नहीं होने पर व्यक्ति के चीक बोनस वाले एरिया में पिंपल्स होते हैं। लंग्स साफ नहीं होते हैं, तो गालों के निचले हिस्से में पिंपल्स होते हैं। यूटरस की समस्या होने पर होंठों के आसपास पिंपल्स होते हैं। नाक पर पिंपल्स होने की समस्या दिल की बीमारी का संकेत हो सकती है। आंखों के नीचे के हिस्से में होने वाली फुंसियां किडनी से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताती हैं और माथे पर दिखने वाले पिंपल्स लिवर की समस्याओं से जुड़े होते हैं।


एक्सपर्ट ने बताई अपने पिता की बात

इस पॉडकास्ट में आयुर्वेदिक एक्सपर्ट डिंपल जांगड़ा ने अपने पिता के बारे में भी बताया। उन्होंने कहा कि जब हम छोटे थे, तब मेरे पिता को हर साल नाक की टिप पर एक पिंपल निकलता था। ये पिंपल ऐसा होता था कि वो 3 दिन तक घर से बाहर नहीं निकल पाते थे। कुछ सालों बाद उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट करवाया गया था, क्योंकि उनकी ओपन हार्ट सर्जरी हुई थी। इस सर्जरी के पीछे की वजह थी कि उनके दिल में कई ब्लॉकेज निकले थे। उन्होंने बताया कि जब मैंने इस बारे में पढ़ना शुरू किया तब जाकर मुझे समझ आया कि नाक पर हो रही फुंसी दिल की बीमारी के बारे में भी बता सकती है।


(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं।

Comments