"केला का जादू: सड़ने से पहले ऐसे करें इस्तेमाल और पाएं सपनों की मुलायम बाल!"

 बालों का रूखापन हर लुक को बर्बाद करने में कोई कसर नहीं छोड़ता है। अगर आप शादी और पार्टी में जाने वाली हैं और आपके बाल बिल्कुल बिखरे रहते हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए है। यहां हम आपको सिल्की-स्मूथ बाल पाने का बहुत ही आसान सा तरीका बताएंगे।

home remedies for hair spa

अब जब शादियां और नए साल की पार्टियां चल रही हैं, तो हर किसी के पास पार्लर जाने का टाइम नहीं होता है। मगर हम लड़कियों को दोनों ही जगहों पर या फिर किसी भी ओकेजन पर अच्छी तरह से ड्रेस अप होना पसंद होता है। अब देखिये ये रोज की बात तो नहीं है, जब हमें तैयार होने का मौका मिलता है। ऐसे में अगर कभी तैयार होना पड़ता है, तो महिलाएं अपनी तरह से सभी एफर्ट्स करती हैं कि अच्छा दिखना है। इसके लिए ड्रेस और मेकअप हर चीज पर ध्यान दिया जाता है। मगर ये जो बाल हैं ना कभी-कभी दगाबाजी कर देते हैं। इस स्थिति में हमारा पूरा का पूरा लुक खराब हो जाता है, क्योंकि बाल रूखे-बेजान और उड़े हुए दिख रहे होते हैं। अब इसके लिए क्या किया जाए?



फ्रिजी बालों के लिए क्या करते हैं?

फ्रिजी बालों के लिए क्या करते हैं?

अब आमतौर पर बालों के रूखेपन से बचने के लिए सीरम लगा लेते हैं। अगर इससे बात नहीं बनती है, तो पार्लर ही जाना पड़ता है। कई लोग बोलेंगे कि कंडीशनर से मदद मिलती है। जी हां, मदद मिलती लेकिन उतनी भी नहीं मिलती, जितनी मिलनी चाहिए।


अगर आप परफेक्ट हेयर स्टाइल बनाना चाहती हैं या बाल खोलकर भी मेन कैरेक्टर वाइब देना चाहती हैं, तो इसके लिए सीरम का इस्तेमाल काफी नहीं होता है। इस तरीके से भी बालों में वो चमक नहीं आती है, जो असल में दिखनी चाहिए। अब हर पार्टी या शादी इतनी जरूरी भी नहीं होती कि पार्लर जाया जाए। इस स्थिति में क्या करें?

घरेलू नुस्खा आएगा काम

घरेलू नुस्खा आएगा काम

पार्लर में पैसे नहीं लगाने हैं, तो आप घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ नहीं करना है, बस घर में ही मौजूद कुछ चीजों की जरूरत होगी। बस आपको इन चीजों को इकट्ठा करना है और बालों में लगाना है। इसके बाद महज 1 घंटे में आपके बाल इतने सिल्की और स्मूथ हो जाएंगे कि लोग पूछेंगे 'बालों में क्या करवा लिया है?'


अगर आपको हमारी बात पर भरोसा नहीं है, तो इस नुस्खे को आजमा कर देख सकते हैं। आयुर्वेदिक डॉक्टर शोभना अभिनव ने अपनी इंस्टाग्राम वीडियो में दावा किया है कि इस हेयर मास्क को लगाकर बाल सिल्की-स्मूथ ना हो, ये हो ही नहीं सकता है। आइए अब नुस्खे के बारे में जान लेते हैं।

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री
  • चावल
  • केला
  • नारियल तेल

(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)

नुस्खा बनाने की विधि

नुस्खा बनाने की विधि

इस नुस्खे को बनाने के लिए आपको कोई रॉकेट साइंस नहीं लगानी है। सबसे पहले आपको एक पैन में पानी उबालने रखना है। अब इसमें सफेद चावलों को डाल लें। आपको इन चावलों को तब तक पकाना है, जब तक ये बिल्कुल घुटकर लड्डू जैसे बनने की हालत में ना हो। अगर आसान शब्दों में समझें, तो ओवरकुक करना है। अब इसमें केला और नारियल तेल डालना है। सभी चीजों को मिलाकर मिक्सी में ग्राइंड कर लेना है। आपकी हेयर स्पा क्रीम तैयार है।

​बालों को शाइनी कैसे बनाएं?​

हेयर मास्क से होने वाले फायदे

हेयर मास्क से होने वाले फायदे

आपको इस मास्क को जड़ों से लंबाई तक अच्छी तरह से लगाना है। इसे 40 मिनट लगे रहने दें और फिर सिर धो लें। इस नुस्खे से बालों की फ्रिजिनेस कम होती है और बालों की डीप कंडीशनिंग होती है। आपको इस मास्क को लगाने के बाद पहली बार में असर दिखने लगेगा।साथ ही, इस नुस्खे से बालों को भी किसी तरह के नुकसान का सामना नहीं करना पड़ेगा।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं।

Comments