कब्ज पेट की एक गंभीर समस्या है, जो आगे चलकर बवासीर बन सकती है। इससे राहत पाने के लिए लोग चूर्ण का इस्तेमाल करने लगते हैं। लेकिन न्यूट्रिशनिस्ट ने कहा कि किसी भी चूर्ण की जगह आप 3 फल खाकर कॉन्स्टिपेशन को कम कर सकते हैं।
हाइलाइट्स
- कीवी में जरूरी पोषण
- अमरूद की खासियत
- पपीते में क्या है

कीवी
पहला फल कीवी है, जिसमें actinidin नाम का एक नेचुरल एंजाइम होता है। जो हमारे डायजेशन प्रोसेस को तेज करता है। इसमें सॉल्यूबल फाइबर भी होता है, जो हमारे स्टूल को मुलायम बनाता है। जिससे यह आंतों से आराम से गुजरकर निकल जाता है।
अमरूद
न्यूट्रिशनिस्ट अमरूद को अपना भी फेवरेट बताया है। अमरूद में सॉल्यूबल फाइबर भर-भरकर होता है। जो हमारी इंटेस्टाइन की मूवमेंट को आसान बना देता है। न्यूट्रिशनिस्ट ने इसके सीड्स ना फेंकने की सलाह दी है और बीजों के साथ खाना के लिए कहा है।
पपीता
पपीते के अंदर एक डाइजेस्टिव एंजाइम होता है, जिसे papain कहते हैं। जो हमारे फूड के डायजेशन को काफी सुधारता है। इसमें भर भरकर सॉल्यूबल फाइबर और वॉटर कंटेंट होता है। जो हमारे मल को मुलायम बनाता है और ड्राईनेस से भी बचाता है।
डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं।
Comments
Post a Comment