"छत के पौधों से पाएं काले-घने बाल! नारियल तेल में 25 पत्तियों का जादू!"

 बालों को काला-घना और मजबूत बनाने के लिए आप घर पर तेल तैयार कर सकते हैं।  इससे बाल सिल्की और स्मूथ नजर आने लगेंगे। ये तेल बहुत ही आसानी से घर पर बनकर तैयार हो जाएगा। आइए इस बारे में विस्तार से जान लेते हैं।  

homemade hair oil recipe

बालों को काला और घना बनाने के लिए हम सभी क्या कुछ नहीं करते हैं। पार्लर और सलून में जाकर पानी की तरह पैसे भी बहा देते हैं। इसके पीछे की वजह यही होती है कि बालों को मजबूती मिलेगी, तो इनका झड़ना कम हो सकता है। अब चूहे की पूंछ जैसी चोटी तो किसी को भी पसंद नहीं है। ऐसे में बाल घने हो जाने की चाहत के कारण केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। अब ये ट्रीटमेंट और प्रोडक्ट्स कई लोगों के लिए गुणकारी साबित होते हैं। मगर हर किसी के लिए अच्छे नहीं होते हैं। ऐसे बहुत से लोग होते हैं, जिनके बालों में इन चीजों का इस्तेमाल करने के बाद कोई फर्क नहीं पड़ता है या फिर नुकसान हो जाता है। अब आप कहेंगे कि किस तरह का नुकसान, तो इसमें बालों का झड़ना, रूखापन और खुजली जैसी समस्याएं शामिल हैं।



ट्रीटमेंट नहीं तो क्या करें?

ट्रीटमेंट नहीं तो क्या करें?

आप सोच रहे होंगे कि महिलाएं और पुरुष दोनों के लिए ही बालों को बचाने का सबसे आम तरीका ये ट्रीटमेंट होते हैं। अगर इन चीजों से बालों को नुकसान होगा, तो हम कहां जाएंगे और क्या करेंगे? इस स्थिति में बस एक ही काम किया जा सकता है। अगर आप प्रोडक्ट्स और ट्रीटमेंट्स से हार मान चुके हैं, तो घरेलू नुस्खे का इस्तेमाल करें। ध्यान रखें कि आपको नुस्खे में भी रॉकेट साइंस लगाने की कोई जरूरत नहीं है। इसके लिए आपको बस एक हेयर ऑयल घर पर बनाना है।

मुफ्त में तैयार होगा तेल

मुफ्त में तैयार होगा तेल

जी हां, इस तेल की खास बात यही है कि इसे मुफ्त में बनाया जा सकता है। इसके बारे में जानकारी कंटेंट क्रिएटर मेधा दास शर्मा ने अपनी यूट्यूब वीडियो में दी है। उन्होंने बताया कि किस तरह घर पर पड़ी ही कुछ चीजों को मिलाकर आप इस जबरदस्त तेल को बना सकते हैं। साथ ही, इस तेल को बनाने में ज्यादा समय नहीं लेगा और पूरी तरह से नेचुरल होने के कारण बालों को नुकसान का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। आइए इस नुस्खे के बारे में विस्तार से जान लेते हैं।

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री

नुस्खे में इस्तेमाल सामग्री
  • प्याज
  • नारियल तेल
  • मेथी दाने
  • करी पत्ते
  • एलोवेरा जेल
  • कलौंजी

(नोट: सामग्री की मात्रा जरूरत के हिसाब से तय करें)

नुस्खा बनाने की विधि

नुस्खा बनाने की विधि

आपको इस तेल को बनाने के लिए कुछ ज्यादा नहीं करना है। एक पैन में नारियल तेल डालें। इसमें करी पत्ते, कटा हुआ एलोवेरा, कलौंजी, मेथी दाने और प्याज दाल लें। अब इस तेल को तब तक गैस पर पकाएं, जब तक प्याज जल नहीं जाती है। इससे तेल का रंग भी बदल जाएगा। आप आपको तेल को ठंडा होने देना है और छानकर कांच की शीशी में अलग से निकाल लेना है।

​बालों के लिए तेल कैसे कैसे बनाएं?​

कितनी बार लगाएं?

कितनी बार लगाएं?

अब तेल बनकर तैयार हो गया है, तो ये समझना जरूरी हो जाता है कि इसका इस्तेमाल कैसे करें? बता दें कि मेधा शर्मा ने बताया कि आपको इस तेल को हफ्ते में एक बार तो जरूर ही लगाना है। इसके बाद आप चाहें, तो 2 बार भी तेल लगा सकते हैं। इससे बालों को मजबूती मिलती है और इन्हें सिल्की-स्मूथ बनाया जा सकता है। आपको पहली बार के इस्तेमाल के बाद ही असर दिखने लगेगा।



(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से यूट्यूब पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं।

Comments