एसिडिटी-सीने में जलन होने पर कतई न करें 2 गलती, डॉक्टर ने दी चेतावनी-सेहत को हो सकते हैं 5 गंभीर नुकसान

 

​अगर आप एसिडिटी से राहत पाने के लिए बार बार एंटासिड या बेकिंग सोडा जैसी चीजों का सेवन करते हैं? हेल्थ एक्सपर्ट्स के चेतावनी दी है कि अगर ये चीजें शरीर में जरूरत से ज्यादा चली जाएं, तो कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

inner16 (85)

पेट में जलन, गैस, एसिडिटी आजकल आम समस्याएं बन गई हैं। ऐसे में तुरंत राहत पाने के लिए कई लोग एंटासिड या बेकिंग सोडा का सहारा लेते हैं। पानी में घोलकर एंटासिड पीने से कई बार फौरन आराम मिल जाता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनका सेवन सेहत के लिए काफी खतरनाक साबित हो सकता है?

आयुर्वेद डॉक्टर कपिल त्यागी के अनुसार, जो लोग अक्सर इनका इस्तेमाल करते हैं उन्हें सावधान रहने की जरूरत है। दअरसल ये चीजें शरीर में जरूरत से ज्यादा चली जाएं तो कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

अगर आप रोजाना इनका सेवन कर रहे हैं तो इससे दिल की बीमारी होने की भी संभावना रहती है। इसके अलावा इससे सिर दर्द, चक्कर आना, चिड़चिड़ापन, उल्टी आदि जैसी समस्याएं भी हो सकती है।

प्रेगनेंसी में नुकसान

प्रेगनेंसी में नुकसान

डॉक्टर ने बताया कि प्रेगनेंसी के दौरान एसिडिटी से राहत पाने के लिए कभी-कभी इन्हें लेना आमतौर पर सुरक्षित हो सकता है। लेकिन अगर आप इसका सेवन लगातार कर रही हैं तो यह होने वाले बच्चे के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में एसिडिटी से राहत पाने के लिए आप डॉक्टर से सलाह से ले सकती हैं।

बार बार एसिडिटी

बार बार एसिडिटी

अगर आप एसिडिटी की समस्या से बचने के लिए अक्सर इन चीजों का सेवन कर रहे हैं तो यह आपकी आदत बन जाएगी। इससे आपका पेट एसिडिटी को नेचुरल तरीके से बैलेंस नहीं कर पाएगा। इससे आपका पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है और आपको बार-बार गैस, एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्याएं हो सकती है।

किडनी पर असर

किडनी पर असर

इनका अधिक सेवन करने से किडनी हेल्थ भी प्रभावित होती है। इससे किडनी से जुड़ी कई समस्याएं हो सकती है। दअरसल जरूरत से ज्यादा एंटासिड किडनी फेलियर का कारण बन सकता है। यदि आप पहले से ही किडनी से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे हैं तो आपको इसका सेवन डॉक्टर से सलाह लेकर ही करना चाहिए।

हाई ब्लड प्रेशर

हाई ब्लड प्रेशर

इनमें सोडियम कार्बोनेट की मात्रा पाई जाती है जो ब्लड प्रेशर को बढ़ा सकता है। अगर आपका ब्लड प्रेशर बढ़ा हुआ रहता है तो आपको ईनो के सेवन से बचना चाहिए। यदि आपका ब्लड प्रेशर नॉर्मल रहता है और आपको रोजाना ईनो पीने की आदत है तो इससे आपको हाइपरटेंशन और हाई ब्लड प्रेशर की समस्या हो सकती है।

खराब हार्ट हेल्थ

खराब हार्ट हेल्थ

अधिक मात्रा में एंटासिड का सेवन दिल से जुड़ी बीमारियों के खतरे को भी बढ़ाता है। एंटासिड में सोडियम कार्बोनेट और सोडियम बाइकार्बोनेट मौजूद होते हैं जो ब्लड प्रेशर को बढ़ाने का काम करते हैं। इससे हार्ट अटैक आने की भी संभावना बढ़ती है।

ये खतरा भी

ये खतरा भी

अगर आपको बार-बार एसिडिटी की समस्या होती है तो जरूरी नहीं है कि यह एक आम समस्या है। कई बार यह किसी गंभीर बीमारी का भी संकेत हो         सकती है। ऐसे में ईनो पीने से इन बीमारियों के लक्षण दब जाते हैं। यदि आपको एसिडिटी की समस्या बनी रहती है तो आप तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है। यह किसी भी तरह से किसी दवा या इलाज का विकल्प नहीं हो सकता। ज्यादा जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से संपर्क करें।

Comments