ठंडा मौसम कई लोगों को पसंद आता है। लेकिन जोड़ों की अकड़ाहट से परेशान लोगों के लिए यह काफी तकलीफदायक हो सकता है। उन्हें अक्सर दर्द का सामना करना पड़ता है। मगर 5 स्ट्रेचिंग पोज उनकी दिक्कत को बहुत हद तक कम कर सकते हैं, इन्हें आप आसानी से घर पर कर सकते हैं।

अगर आपके घुटने, कूल्हे, कंधे, कोहनी, स्पाइन या किसी और जोड़ में ठंड के साथ अकड़ाहट बढ़ जाती है तो 5 काम से राहत मिल सकती है। यह बहुत ही आसान से स्ट्रेच हैं, जिन्हें कोई भी करके फायदा पा सकता है। यह जोड़ों को हल्का स्ट्रेच देने, ब्लड फ्लो बढ़ाने और रिलैक्स करने में मदद करते हैं। कुछ सेकंड करने से ही आपको फर्क दिखने लगता है और जिंदगी पहले से थोड़ी आसान हो जाती है।
कैट काऊ स्ट्रेच
इस स्ट्रेच को योग में मार्जरी-बितिलासन कहते हैं। इसे रुटीन में शामिल करके शरीर के कई सारे जोड़ों को रिलैक्स किया जा सकता है। यह आपके कंधे, गर्दन, कमर, कूल्हे और रीढ़ में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाने में मदद करता है, जो अक्सर ठंड में अकड़कर दर्द करने ही लगते हैं।
हिप ब्रिज
हिप ब्रिज को ब्रिज पोज या योग में सेतुबंधासन भी कहते हैं। यह आपकी कमर के निचले हिस्से, कूल्हे, पेल्विक मसल्स और जोड़ों को फायदा देता है। यह बॉडी पोस्चर को ठीक करने के लिए बहुत अच्छा उपाय है और दर्द दूर करता है।
सीटेड नी एक्सटेंशन
यह स्ट्रेचिंग पोज बुजुर्गों के लिए बहुत अच्छा है। इससे आर्थराइटिस या गठिया के मरीजों को घुटनों की अकड़ाहट और दर्द दूर करने में मदद मिलती है। साथ ही आपके घुटनों को सपोर्ट देने वाली मसल्स में ब्लड फ्लो बढ़ता है।
चाइल्ड पोज
यह योग का बालासन है, जो आपके पेट के अंदरुनी अंगों को हल्की मसाज देता है। लेकिन इसका फायदा जोड़ों को भी मिलता है, जिसमें सबसे अच्छा असर रीढ़ की हड्डी पर पड़ता है। यह स्पाइन से सारा प्रेशर रिलीज करने में मदद करता है, साथ ही घुटने, टखने, कूल्हे और कंधों को भी राहत देता है।
एंकल पंप
ठंडे मौसम में शरीर के अंदर ब्लड सर्कुलेशन थोड़ा कम हो जाता है। इसकी वजह से पैरों के जोड़ों में अकड़ाहट और दर्द हो सकता है। इसे दूर करने के लिए एंकल पंप करें, जिसमें आपको बैठकर पैर सीधा करना है और पंजों को पहले अपनी तरफ और फिर अपने से दूर स्ट्रेच करना है।
डिस्क्लेमर: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के लिए है
Comments
Post a Comment