परचून से खरीदो 10 रु का सफेद पत्थर, किचन में पड़ी 6 चीज मिलाई तो 6 समस्याओं से मिलेगा छुटकारा, बस तरीका जान लो
त्वचा और बालों की समस्याओं से निपटने के लिए अगर आप तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल कर चुके हैं, लेकिन आपको कोई खास फायदा नहीं हुआ है, तो कोई बात नहीं है। आप कुछ बहुत ही आसान से नुस्खों का अपनाकर देख सकते हैं।

सर्दियों के मौसम में चेहरे और बालों की समस्याएं होना आम बात होती है। अब ये परेशानियां जितनी आम होती है, इनसे बचना उतना ही मुश्किल हो जाता है। इन दोनों हो तरह की समस्याओं के लिए लोग कई अलग-अलग प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, इन चीजों से मनचाहा रिजल्ट नहीं मिल पाता है। अगर आप भी इसी तरह की समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बाजार में मिलने वाले 10 रुपए के पत्थर को पीस लें। इसे किचन में रखी कई अलग चीजों में मिलाकर इस्तेमाल किया जा सकता है। यहां हम आपको ऐसे ही कुछ आसान से नुस्खे बताने वाले हैं। बता दें कि इन नुस्खों के बारे में जानकारी कंटेंट क्रिएटर निकिता रावत ने दी है। आइए अब इन नुस्खों के बारे में जान लेते हैं।
शहद + फिटकरी
अगर आप शहद में फिटकरी का पाउडर मिलाकर लगाते हैं, तो आपको क्लियर स्किन मिल सकती है। इससे त्वचा पर दिखने वाले दाग-धब्बों और फुंसियों के निशानों को निकालने में मदद मिलती है। हालांकि, आपको इस नुस्खे का ज्यादा इस्तेमाल करने से बचना चाहिए।
हल्दी + फिटकरी
चेहरे पर छोटे-बड़े पिंपल्स निकलना आम बात होती है। इन मुंहासों को ठीक करने के लिए लोग ना जाने क्या-क्या चीजें चेहरे पर लगा लेते हैं। मगर कोई खास फर्क नजर नहीं आता है। ऐसे में आप हल्दी में फिटकरी का पाउडर मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं।
नारियल तेल + फिटकरी
नारियल तेल में फिटकरी पाउडर मिलाकर लगाने से खोपड़ी में जमे हुए डैंड्रफ को मिटाने में मदद मिल सकती है। अगर आपको बहुत ज्यादा खुजली की समस्या हो रही है, तो ये नुस्खा फायदेमंद साबित हो सकता है।
घी + फिटकरी
घी में फिटकरी मिलाकर लगाने से फटे और काले होंठों को ठीक करने में मदद मिल सकती है। अगर आप मुलायम और गुलाबी होंठ पाना चाहते हैं, तो कुछ इन दोनों चीजों को मिलाकर लगा सकते हैं।
चेहरे पर फिटकरी कैसे लगाएं?
चावल का पानी + फिटकरी
अगर आप चावल के पानी में फिटकरी मिलाकर बालों में लगाते हैं, तो रूखे बेजान बालों में भी जान आ जाएगी। इससे आपके बाल सॉफ्ट और शाइनी बनते हैं। हालांकि, आपको फिटकरी का इस्तेमाल बहुत कम ही करना चाहिए। इस नुस्खों को ज्यादा अपनाने से त्वचा और बालों की समस्याओं में बढ़ोतरी हो सकती है।
गुलाब जल + फिटकरी
फिटकरी के पाउडर में गुलाब जल मिलाकर इन दोनों चीजों के पेस्ट को चेहरे पर लगाया जाए, तो ओपन पोर्स की समस्या से बचाव किया जा सकता है। इससे चेहरे पर जम रही गंदगी को साफ की जा सकता है।
(डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित वीडियो पर आधारित हैं
Comments
Post a Comment