हल्दी को बारीक काटकर करें 1 उपाय, 'सोच भी नहीं सकते फायदा

 

हल्दी एक शक्तिशाली जड़ी बूटी है, जिसे लोग खाने में इस्तेमाल करते हैं। क्या आप जानते हैं कि यह डायबिटीज में भी फायदा कर सकती है, लेकिन इसके लिए आपको कच्ची हल्दी का इस्तेमाल करना होगा। डॉक्टर निशांत गुप्ता ने इसे करने का तरीका बताया है।

raw turmeric remedy for diabetes
हल्दी एक शक्तिशाली देसी उपाय है, जिसे आयुर्वेद में औषधि माना जाता है। इसमें पावरफुल एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने में और दर्द को कम करने में सहायता कर सकते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हल्दी से डायबिटीज की बीमारी में भी फायदा मिल सकता है। इतना ही नहीं, यह हाई शुगर की वजह से होने वाले पैरों में सुन्नपन में भी मदद करता है।

आयुर्वेद के एक्सपर्ट डॉक्टर निशांत गुप्ता ने हल्दी का उपाय बताया है, जिसमें आपको कच्ची हल्दी को बारीक काटकर इस्तेमाल करना है। उन्होंने बताया कि इसके साथ कुछ चीजें मिलाकर लेने से आपको जो फायदा मिलेगा, वो आप सोच भी नहीं सकते। आइए जानते हैं कि उन्होंने किस उपाय के बारे में जानकारी दी है।

इन समस्याओं में मिलेगा फायदा

इन समस्याओं में मिलेगा फायदा

डॉक्टर का कहना है कि जिन लोगों को शुगर है और साथ में उनके पैरों में सुन्नपन भी बना रहता है। इसके अलावा हर समय पांव में कांटे से चुभते रहते हैं या पूरे बदन में जलन रहती है तो उन्हें यह उपाय करना चाहिए।

क्या क्या चाहिए?

क्या क्या चाहिए?
  • 25 ग्राम बारीक कटी हुई कच्ची हल्दी
  • 1 नींबू को बारीक स्लाइस में काट लें
  • 1 चुटकी दालचीनी का पाउडर
  • 1 चुटकी काली मिर्च​​

डायबिटीज की समस्या में क्या करें?

कैसे बनाना है उपाय?

कैसे बनाना है उपाय?

डॉक्टर का कहना है कि इन चारों सामान को आधा लीटर पानी में धीमी आंच पर इतना उबालिए कि यह पानी पककर आधा रह जाए और इसको छानकर सुबह में पी लीजिए। जो छलनी के ऊपर सामान बचेगा, उसको फिर से शाम को उबालिए। इसी तरह से लगातार 3 हफ्तों तक ये काढ़ा पीजिए।

किडनी होगी डिटॉक्स

किडनी होगी डिटॉक्स

जिन लोगों को शुगर के कारण शरीर में बहुत सारी दिक्कतें पनप रही हैं, उनके लिए यह उपाय फायदेमंद साबित हो सकता है। डॉक्टर का कहना है कि आपकी किडनी भी डिटॉक्स होने लगेंगी।

डिस्क्लेमर: लेख में दिए गए नुस्खे की जानकारी व दावे पूरी तरह से इंस्टाग्राम पर प्रकाशित रील पर आधारित हैं

Comments