गर्मी में दही-चावल बनाने का सही तरीका क्या है? रसोई से मिली रेसिपी, स्पेशल तड़का लगाने से बढ़ेगा स्वाद
भीषण गर्मी के मौसम में जब कुछ भारी या मसालेदार खाने का मन न हो, तो दही-चावल बेस्ट ऑप्शन है। यह न केवल पेट को ठंडक पहुंचाता है, बल्कि पाचन के लिए भी बहुत हल्का होता है। 'कविता की रसोई' से दही-चावल बनाने की खास रेसिपी मिली है, जो स्वाद को बढ़ा देती है।

चने और उड़द की दाल के कुरकुरे तड़के और ताजी सब्जियों के कॉम्बिनेशन से बनी यह रेसिपी सादे चावल को खास बना देती है। चाहे लंच हो या डिनर, यह हल्का और पौष्टिक आहार पचाने में आसान होता है। तो चलिए जानते हैं वह आसान तरीका और स्पेशल तड़का, जो आपके समर मील को और भी रिफ्रेशिंग बना देगा।
चावल और दही का कॉम्बिनेशन
सबसे पहले 1.5 कप पके हुए चावल लें। ध्यान रहे कि चावल एकदम ठंडे हों या आप रात के बचे चावल भी ले सकते हैं। अब एक बड़े बाउल में इन चावलों के साथ 1 कप ताजा दही और थोड़ा पानी मिलाएं। इसे अच्छे से मिक्स करें और करीब 15 मिनट के लिए भिगोकर छोड़ दें। इससे चावल दही को सोख लेते हैं और उनका स्वाद कई गुना बढ़ जाता है।
तड़के की तैयारी
दही-चावल का असली स्वाद उसके तड़के में छिपा होता है। एक तड़का पैन में 2 चम्मच तेल गरम करें। इसमें 1 चम्मच जीरा, 1 चम्मच राई, 2 चम्मच चना दाल और 1 चम्मच उड़द दाल डालें। दालों को सुनहरा होने तक भूनें। दालों का यह क्रंच दही-चावल के साथ बहुत स्वादिष्ट लगता है।
मिर्च और करी पत्ते का तड़का
ताजा करी पत्ते जब दालें चटकने लगें, तो इसमें 3 हरी मिर्च कटी हुई, 3 सूखी लाल मिर्च और करीब 15 डालें। करी पत्ता और मिर्च न केवल खुशबू बढ़ाते हैं, बल्कि दक्षिण भारतीय स्वाद का असली अनुभव भी देते हैं। इन्हें कुछ सेकंड्स के लिए तेल में भूनें।
सब्जियों का क्रंच जोड़ें
अब इसी तड़के में बारीक कटा हुआ 1/4 कप प्याज, 1/4 कप टमाटर और 1/4 कप शिमला मिर्च डालें। साथ ही स्वाद के अनुसार नमक मिला दें। इन सब्जियों को बहुत ज्यादा नहीं गलाना है, बस 1 मिनट तक पकाएं ताकि इनका कच्चापन निकल जाए लेकिन इनका 'क्रंच' बना रहे। शिमला मिर्च और टमाटर से डिश काफी कलरफुल और हेल्दी हो जाती है।
तड़के को ठंडा करना है जरूरी
सब्जियों को भूनने के बाद गैस बंद कर दें। सबसे जरूरी बात यह है कि तड़के को थोड़ा ठंडा होने दें। अगर आप गरम-गरम तड़का सीधे दही वाले चावल में डाल देंगे, तो दही फट सकता है या पानी छोड़ सकता है। हल्का ठंडा होने पर ही इसे चावल के मिश्रण में मिलाएं।
वीडियो में देखें दही-चावल की रेसिपी
मिक्सिंग और गार्निशिंग
तैयार तड़के को दही और चावल के बाउल में डालें। ऊपर से बारीक कटा हुआ हरा धनिया मिलाएं और सब कुछ अच्छे से मिक्स करें। अगर आपको मिश्रण बहुत गाढ़ा लगे, तो आप थोड़ा ठंडा पानी या दूध मिलाकर इसकी कंसिस्टेंसी ठीक कर सकते हैं।
Comments
Post a Comment